आज के समय में किसी व्यक्ति की वैल्यू तभी होती है जब उसके पास पैसा होता है। बिना पैसे के कोई भी काम नहीं होता। अगर आप एक स्टूडेंट हो तो आप जरूर ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए के बारे में सोचते होंगे। ऑनलाइन पैसा कमाना उतना आसान नही होता जितना कि लोग सोचते हैं लेकिन फिर भी अगर आप थोड़ी सी मेहनत करने को तैयार है तो आप Internet से पैसे कमा सकते हैं।

1.ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए – क्या ये संभव है?

वैसे अगर आप इंटरनेट से पैसा कमाने में या Online Paise Kaise Kamaye में रुचि रखते हैं तो आपको यह बात पता होगी कि इंटरनेट से पैसा कमाना बिल्कुल संभव है लेकिन कुछ लोगों का मानना यह है कि इंटरनेट से पैसा कमाना असंभव है और यह केवल समय को बर्बाद करने का माध्यम है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है मैं अन्य का उदाहरण देते हुए खुद के बारे में ही बताता हूं तो मैंने आज तक जितने भी पैसे कमाए सब इन्होंने के माध्यम से ही कमाए हैं और मैं इन परसों से काफी खुश भी हूं।
इसके अलावा दुनिया के सबसे अमीर लोग यानी कि Jeff Bezos और Mark Zuckerburg भी इंटरनेट के माध्यम से ही इतना अमीर बने हैं। जब लोग इंटरनेट से इतना कमा सकते हैं तो हम इतना विश्वास तो कर ही सकते हैं कि इंटरनेट से पैसा कमाया जा सकता है लेकिन यह आपकी Skills पर और मेहनत पर निर्भर करता है। अगर आप लायक है तो आप इंटरनेट के माध्यम से लाखों भी कमा सकते हैं और अगर आप इसके लायक नहीं हो तो शायद एक रुपया कमाना भी आपके लिए भारी पड़ जाए।

2.इंटरनेट से पैसे कमाने के लिए क्या आवश्यक है?

अगर मैं अपनी बात करूं तो मुझे यही लगता है कि सबसे कम चीजें और इन्वेस्टमेंट इंटरनेट से पैसा कमाने नहीं लगती है। लेकिन अगर आप अधिक कमाना चाहते हो तो आपको अधिक पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे। अगर रिक्वायरमेंट की बात करूं तो आपको बस एक स्मार्ट फोन और उसने इंटरनेट कनेक्शन चाहिए होता है। अगर आपका स्मार्टफोन थोड़ा बेहतर हो और इंटरनेट कनेक्शन अच्छा हो तो आपका काम सरल हो जाएगा।
अगर मैं अपनी बात करूं तो मैंने एक सस्ते चाइनीस फोन से इंटरनेट से पैसे कमाना शुरू किया था जिस समय 4G भी मार्केट में नहीं आया था। उसी से पैसे कमाए मैंने अपना पहला अच्छा एंड्रॉयड फोन खरीदा था और उसके बाद से मैं लगातार आगे बढ़ता गया। मेरा आपको यह बताने का लक्ष्य सिर्फ इतना ही है कि आप साधनों के पीछे ना भागे तो अच्छा रहेगा। आपके पास जो है आप उससे ही काम शुरू कीजिए क्योंकि ऐसा भी हो सकता है आपके अच्छे खासे पैसे इन्वेस्टमेंट के बाद भी आपको कुछ हासिल ना हो।